IQNA

नजफ प्रांतीय परिषद ने नजफ प्रयोजना में देरी की ज़िम्मेदारी को अस्वीकार कर दियाः

4:22 - January 29, 2012
समाचार आईडी: 2263705
इंटरनेशनल ग्रुप: नजफ प्रांतीय परिषद ने "नजफ, 2012 में मुस्लिम दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी' संबधित नजफ़ योजनाओं में किसी भी तरह की सुस्ती और देरी के लिए जिम्मेदारी लेने को खारिज कर दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) aliraqnet की वेबसाइट के हवाले से, नजफ प्रांतीय परिषद ने कहा कि यह परिषद एक विधायी और विनियामक एजेंसी है और नजफ की योजना के कार्यक्रम में किसी भी तरह की सुस्ती और देरी के लिए इस संस्था पर जिम्मेदारी नही है.

रिपोर्टों के अनुसार,इस से पहले इराकी प्रधानमंत्री के कार्यालय के एक करीबी सूत्र ने घोषणा की थी कि नजफ प्रांतीय परिषद "नजफ, 2012 में इस्लामी संस्कृति की राजधानी" की योजना के पूरी करने की क्षमता नहीं रखती है 'और प्रोग्राम तीन महीने देरी से शुरू होगा.

"Nizar Alnfakh" नजफ योजना के प्रारंभिक गतिविधियों की केंद्रीय देखरेख समिति के सदस्य ने इस खबर का खंडन करने के साथ, कहाः नजफ योजना की सांस्कृतिक गतिविधियां समय सीमा में (6 मार्च) तक शुरू हो जाऐंगी और समय में देरी की ख़बर सच नहीं है.

इस बीच, " अली मिर्ज़ह" नजफ योजना संकलन, प्रकाशन और दस्तावेज़ीकरण समिति के अध्यक्ष ने भी उम्मीद जताई है कि तकनीकी योजना से संबंधित कार्यों के पूरा न होने के कारण, यह योजना सिर्फ एक महीने देरी से शुरू होगी.
941928
captcha