IQNA

बेरूत में क़ुदस के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय सभा आयोजित की गईः

9:22 - January 30, 2012
समाचार आईडी: 2264583
इंटरनेशनल ग्रुप: क़ुदस के समर्थन में एक अंतरराष्ट्रीय सभा, परसों 28 जनवरी को विश्व जुलूस की अंतर्राष्ट्रीय केन्द्रीय समिति द्वारा "बेरूत", लेबनान की राजधानी में, आयोजित की गयी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) egynews की वेबसाइट के हवाले से,यह सभा बैतुलमुक़द्दस के लिए विश्व मार्च की अंतर्राष्ट्रीय केंद्रीय समिति की पहली बैठक थी जो "सलीम अलहस" लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री के अधीन और विश्व के सात महाद्वीपों से 35 अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित की गई.

दुनिया विभिन्न महाद्वीपों जैसे यूरोप, अमेरिका, एशिया और अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय समितियों के प्रतिनिधियों तथा अरब व फ़िलिस्तीन जगत के सामुदायिक समूहों के प्रतिनिधियों सहित ने इस सभा में भाग लिया.

रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत सभा एक बयान के साथ समाप्त होगई और इस बयान में क़ुदस वैश्विक मार्च 2अप्रैल, 2012 को करने पर बल दिया गया है.
942756


captcha