IQNA

इंग्लैंड के इस्लामिक सेंटर में पैगंबर मुहम्मद(स0अ0)के मीलाद पर उपलक्ष्य समारोह का आयोजन

5:28 - February 01, 2012
समाचार आईडी: 2266126
इंटरनेशनल ग्रुप: 10 फ़रवरी बराबर 17 रबीउल अव्वल1433 शुक्रवार को अल्लाह का पैग़ाम लाने वाले हज़रत मुहम्मद मुस्तफा(स0अ0) के मीलाद का उपलक्ष्य समारोह लंदन में इंग्लैंड के इस्लामिक सेंटर में आयोजित किया जाएगा
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«आईसी ईएल»के अनुसार उद्धृत किया कि इस समारोह में दुनिया के शियों के छठे इमाम इमाम जाफरे सादिक(अ0स0)की विलादत बा सआदत और ईरान की 33 वीं इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ का भी जश्न मनाया जाएगा
इंग्लैंड के इस्लामी केन्द्र ने घोषणा की है कि एकता सप्ताह और पैगंबरे अकरम हज़रत मुहम्मद(स0अ0)का मीलाद और इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ"ग्लोबल इस्लामिक जागृति"के शीर्षक पर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा
इस सम्मेलन में कि जो लंदन के मजमए अहलेबैत(अ0स0)के सहयोग के साथ आयोजित किया जाएगा इस्लामी जागृति का भविष्य, मीडिया और इस्लामी जागृति, इस्लामिक जागरण में फ़िलिस्तीन की प्रकृति,अर्थ और एकता के महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी
944072
captcha