IQNA

जर्मनी में पहली इस्लामी मुसाफिर ट्रैवल एजेंसी स्थापित की गयी

17:21 - February 02, 2012
समाचार आईडी: 2267149
अंतर्राष्ट्रीय समूह: शहर"बर्लिन"के निवासी इराक़ी तबार के प्रयास से"मुस्लिम टैक्सी"के नाम की इस्लामी मुसाफिर ट्रैवल एजेंसी का शुभारंभ किया गया
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«oumma» के हवाले से बताया कि जर्मन के निवासी इराक़ी तबार«सलीम राद"ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सर्विसिंग और धर्मों के बीच संस्कृति और बातचीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली मुसाफिर इस्लामी ट्रैवल एजेंसी का शुभारंभ किया है
उन्होंने कहा कि जबकि इस टैक्सी का नाम"मुस्लिम टैक्सी"है लेकिन गैर मुस्लिम भी विशेष परिस्थितियों के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं
उन्होंने आगे कहा: कि इस एजेंसी में महिलाओं की सेवाओं के लिए महिला ड्राइवर और पुरुषों की सेवाओं के लिए पुरुष ड्राइवर भेजे जाऐंगे इसके अलावा गैर मुस्लिम ग्राहकों के लिए भी यही सहूलत रहेगी
"मुस्लिम टैक्सी"ट्रेवल एजेंसियों के संस्थापक ने अंत में कहा कि शहर के भीतर या शहरों के बीच यात्रा के लिए गैर मुस्लिम मुसाफिरों के लिए केवल मुस्लिम ड्राइवरों का इंतेज़ाम किया गया है क्योंकि हो सकता है कि मुसाफिर और ड्राइवर आपस में इस्लाम के बारे में बातचीत करें और गैर मुस्लिम इस्लाम से परिचित हो जाए
944899
captcha