IQNA

सूडान के लोगों को इस्लामी कानून के अलावा, कोई संविधान स्वीकार नहीं हैः

7:07 - February 05, 2012
समाचार आईडी: 2268391
अंतरराष्ट्रीय समूह: सूडानी उलेमा की परिषद ने एक बयान जारी करके, सूडान के राष्ट्रीय संविधान की विशेष समिति को इस देश में इस्लामी शरीयत की नींव को मजबूत करने के लिए कोशिश करने की दावत दी और घोषणा की सूडान के लोगों को किसी भी तरह इस्लामी कानून के अलावा दूसरा संविधान स्वीकार नहीं है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) sudaneseonline वेबसाइट के हवाले से, सूडानी उलेमा बोर्ड ने इस बयान में, इस देश के मीडिया द्वारा पेशेवर और व्यवस्थित गतिविधि और इस मीडिया का साज़िश के रास्ते से दूर रहने और कुरानी दृष्टिकोण को अपनाने की सराहना की.
इस बोर्ड ने इस्लामी जागरण और उस से पैदा क्रांतियों के बारे में कहाः इस्लामी रंग सभी क्षेत्रीय क्रांतियों में जो कि पिछले वर्ष के दौरान ज़ाहिर हुईं, स्पष्ट और साफ़ था और यह मुद्दा इस्लामी उम्मा का धर्म और इस्लामी विश्वासों के पालन करने को प्रकट करता है.
सूडानी उलेमा परिषद ने इसी तरह, मुस्लिम देशों में इस्लामी जागरण के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव में इस्लामवादियों की जीत स्वयम क्षेत्र में जागृति के इस्लामी होने पर दलील है और पिछले साल को क्रांतियों का वर्ष नाम दिया.
946726
captcha