IQNA

फ्रेंच प्रकाशनों में इस्लाम से संबंधित अपमानजनक तस्वीरों के छपने पर ISESCO ने निंदा कीः

6:27 - February 15, 2012
समाचार आईडी: 2274384
अंतर्राष्ट्रीय विभागः इस्लामी शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति संगठन (ISESCO) ने, 13 फ़रवरी,को एक बयान जारी करके,दो फ्रेंच प्रकाशनों में इस्लाम से संबंधित अपमानजनक तस्वीरों के छपने पर निंदा कीः
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « ISESCO »के अनुसार, पैगम्बर (स.व.)से संबंधित चित्रों के प्रकाशन और दो फ्रेंच पत्रिका में अपमानजनक फिल्म "Persepolis" की तस्वीरों पर निंदा की और इस कार्वाई को दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को चोट पहुचाने का कारण बताया.
इस बयान के ऐक भाग में स्पष्ट है इस तरह की छवियों का प्रकाशन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता की अवधारणा नहीं है, बल्कि यह कार्रवाई अन्य धर्मों की पवित्रता का एक अपमान माना जाता है. विचार की स्वतंत्रता दूसरे मनुष्य को नीचा दिखाने के लिए और विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के धार्मिक विश्वासों पर प्रश्न उठाने के लिए खुला है.

इस बयान के अंत में, ISESCO ने हर हालत में इस धार्मिक अपमान के सामने मोरकको सरकार द्वारा इसकी सहायता पर बल दिया और इस्लामी शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति संगठन के करने सभी सदस्य इस्लामी देशों से अपील की है कि हर तरह की धार्मिक मुक़द्दसात के अपमान का मुक़ाबला करें और इजाज़त नदें कि इस्लाम के दुश्मन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करलें.
यह बताना ज़रूरी है कि मोरक्को सरकार हाल के महीनों में, इस्लामी मुक़द्दसात के अपमान के कारण चार फ्रेंच पत्रिकाओं के वितरण को निषिद्ध कर दिया है.
953006

captcha