IQNA

नाइजीरिया का पहला इस्लामी बैंक खोला गयाः

7:53 - February 20, 2012
समाचार आईडी: 2277119
अंतरराष्ट्रीय समूह: नाइजीरिया में पहले इस्लामी बैंक ने "जाएज़ह" के नाम से सरकार के साथ महीनों विचार विमर्श के बाद 18 फ़रवरी को औपचारिक रूप से अपनी गतिविधियों को शुरू कर दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « lesafriques »के हवाले से, इस्लामी बैंक "जाएज़ह" नाइजीरिया के केंद्रीय बैंक द्वारा लाइसेंस के जारी करने के 9 महीनों बाद, इस्लामी शरीयत के मुताबिक़ अपनी वित्तीय गतिविधियों को नाइजीरिया की राजधानी शहर "अबुजा, में परसों से शुरू किया.
यह बैंक इसी तरह नाइजीरिया के प्रमुख शहरों में दो शाखाएं खोलेगा, ता कि लाभ के बिना निवेश करने में रुचि रखने वाले नागरिक इसका उपयोग कर सकें.

नाइजीरिया, पश्चिम अफ्रीका की सबसे बड़ी आर्थिक मंडी के रूप में जाना जाता है और अब चाहता है कि खुद को इस्लामी वित्तीय सेवाओं के केंद्र के रूप में अफ्रीका के इस क्षेत्र में पेश करे.
956030
captcha