ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « IINA »के हवाले से, «मोहम्मद ज़बीहुल्लाह बेग" भारत के शहर "चेन्नई" में इस्लामी रिसर्च और गाइड सेंटर के आधिकारी, ने इस घोषणा के साथ कहाः कि यह काम मुसलमानों के धार्मिक सवालों के जवाब आसान व तेजी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.
उन्होंने कहाः इस परियोजना कै शुभारंभ होने से भारत के अतिरिक्त, अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, फ्रांस, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अफ्रीकी देशों के मुसलमान अपने प्रश्नों और संदेहों को इस प्रणाली के माध्यम से मुस्लिम विद्वानों को पेश करते हैं और यह बात इस्लामी सिद्धांतों और जीवन में उनके अनुप्रयोगों के लिए लोगों के ध्यान में वृद्धि का कारण बनी है.
भारत लगभग 140 मिल्यून मुसलमानों के साथ, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद, दुनिया में मुसलमानों की संख्या में तीसरा स्थान रखता है.
956651