ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « dawn » के हवाले से, हजारों अफगानिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने काबुल के उत्तर में हवाई अड्डे"बगराम" की ओर मार्च किया और इस एयर बेस को घेरे में ले लिया.
जॉन एलन अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर ने इस विरोध के बाद कहा कि आदेश दिया जा चुका है कि "बगराम" सैनिक एयर बेस, में कुरान सहित कई पुस्तकों के जलाने की पूछताछ व छान बीन की जाऐ.
उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य और वहां के लोगों से माफी भी मांगी.
काबुल पुलिस ने कहा कि दो हजार से अधिक लोगों ने, काबुल के उत्तर में अमेरिकी एयर बेस को अपने घेरे में ले लिया था.
इन प्रदर्शनों के साथ अफगानिस्तान के अन्य भागों जैसे जलालाबाद रोड, नाटो के मुख्यालय पर भी इस कार्य के विरोध में रैलियों निकाली गईं.
957705