IQNA

सऊदी शिया उलमा ने इस देश में बिगड़ते संकट के बारे में चेतावनी दीः

5:39 - February 25, 2012
समाचार आईडी: 2279835
इंटरनेशनल ग्रुप:प्रांत "Alahsa" सऊदी अरब के चालीस से अधिक शिया उलमा ने, एक बयान जारी करके, प्रदर्शनकारियों के दमन की निंदा करते हुऐ बिगड़ते संकट के बारे में इस देश के अधिकारियों को चेतावनी दी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट "अल मनार" के हवाले से, प्रांत 'Alahsa सऊदी अरब के 41 शिया उलमा ने इस बयान में, प्रदर्शनकारियों का दमन जारी रखने को अस्वीकार्य कर दिया और सऊदी अधिकारियों से आग्रह किया कि शिया युवकों की हत्या की गंभीर जांच करने को शुरू कराऐं.

इस बयान के ऐक हिस्से में स्पष्ट किया गया है:शहर Qatif के इन्टरेंस दरवाज़ों पर निरीक्षण और रुकावटों को हटा दिया जाना चाहिए, अधिकारियों को मस्जिदों और धार्मिक स्थल के निर्माण का विरोध बंद करना चाहिए और नागरिकों को शियों के मुक़द्दसात का अपमान करने की अनुमति नहीं देना चाहिए क्योंकि इस तरह की नीतियों को जारी रखने से शहर में शियाओं की भावनाओं को चोट पहुँचने और मौजूदा संकट के बढ़ जाने का कारण होगा.
इसी तरह सऊदी अरब के शिया मौलवियों,ने सऊदी अधिकारियों से आग्रह किया कि शिया पुस्तकों को प्रकाशित करने पर प्रतिबंध को खत्म करें और पाठ्यपुस्तकों में शिया ऐतेक़ादात पर अपमानजनक सामग्री को निकाल दें.

इस बयान के अंत में बल दिया गया है कि क़तीफ़ मे हर दिन विरोध प्रदर्शनों में तेज़ी आरही है और सऊदी शिया नागरिक अत्याचार व अन्याय तथा मौजूदा संकट को देख कर विरोध को जारी रखने में अधिक ताक़त महसूस कर रहे हैं अगर सऊदी अधिकारियों ने अपनी मौजूदा पालीसियों से हाथ नहीं रोका तो स्थित पर नियंत्रण शिया उलमा के हाथ से निकल जाऐगा और फिर उलमा भी सक्षम नहीं होंगे कि हालात को सामान्य स्थित में वापस लासकें.
959268
captcha