IQNA

फ्रांसीसी समाज में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की जाऐगीः

5:11 - February 28, 2012
समाचार आईडी: 2282061
अंतर्राष्ट्रीय समूह: "फ्रांसीसी समाज में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति"पर सम्मेलन शनिवार 3 मार्च को पेरिस फ्रांस की राजधानी में, आयोजित किया जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «lffm,के हवाले से,यह सम्मेलन फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं के संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा.
फ्रांस में विभिन्न विश्वविद्यालयोंके पंद्रह से अधिक प्रोफेसरों, मुस्लिम विद्वानों और मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समाजशास्त्रियों की एक संख्या इस एक दिवसीय बैठक में उपस्थिति होंगे और फ्रेंच समाज में महिलाओं की आज की स्थिति के बारे में चर्चा व संवाद करेंगे.
मुस्लिम महिलाओं का हिजाब और फ्रांस में उसके विरोध की दलीलें, पर्दा इस्लाम का एक प्रतीक या व्यक्तिगत पसंद, फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं के विश्वासों के सम्मान की आवश्यकता, फ्रांस का भविष्य और समाज में मुस्लिम महिलाओं की भूमिका, सार्वजनिक और सरकारी संस्थाओं में इस्लामी पोशाक पर प्रतिबंध और समाज के लिए क्षति ऐसे विषय हैं जिन पर सम्मेलन में चर्चा की जाएगी.
फ्रांस के इस्लामी संगठनों के संघ के प्रमुख, फ्रेंच मुसलमानों की परिषद के प्रतिनिधि और कुछ इस्लामी संस्थाओं के सदस्य भी इस बैठक में भाषण देंगे.
961279

captcha