IQNA

इराक़ी कुर्दी मुस्लिम विद्वानों के संघ ने कुरान की अपवित्रता की निंदा कीः

5:17 - March 03, 2012
समाचार आईडी: 2284095
इंटरनेशनल ग्रुप: इराक़ी कुर्दी मुस्लिम विद्वानों की एसोसिएशन ने एक बयान जारी करके अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुरान के पृष्ठों को जलाने की गंभीर निंदा की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "सौतुल इराक़" की वेबसाइट के हवाले से, इराक़ी कुर्दी मुस्लिम विद्वानों की एसोसिएशन ने ऐक बयान में इस इस्लाम विरोधी कार्वाई की निंदा करते हुऐ किसी भी तरह कुरान के अपमान के खिलाफ एक गंभीर रुख अपनाने की अपील की है.

इस संघ ने इसी तरह इराक के अटॉर्नी जनरल से आग्रह किया कि कुरान की अपवित्रता के खिलाफ आवश्यक उपाय अपनाऐं और कुरान का अपमान करने वाले का परीक्षण होना चाहिऐ है और कहा कि कुरान जलाना मानव सिद्धांतों के खिलाफ है.

इस बयान में इराकी नागरिकों से कुरान से अधिक क़रीब होने की जरूरत और जिन लोगों ने इस पवित्र किताब का अपमान किया है उन के खिलाफ एक गंभीर रुख अपनाने पर बल दिया गया है.
इराक़ी कुर्दी मुस्लिम विद्वानों की एसोसिएशन ने इसी तरह जोर दिया: जो लोग इस काम के पीछे हैं मानव और सामाजिक मूल्यों और सिद्धांतों से दूर हैं और लगता है जिम्मेदार नहीं हैं.
963754

captcha