IQNA

हमास ने आज़ाद हुऐ फ़िलिस्तीनी कैदियों की फिर से गिरफ्तारी की निंदा कीः

5:21 - March 06, 2012
समाचार आईडी: 2286265
अंतरराष्ट्रीय समूह: फिलीस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन (हमास)ने एक इजरायली सैनिक की रिहाई के बदले हाल ही में इस शासन की जेलों से आज़ाद हुऐ फिलिस्तीनी कैदियों की फिर से गिरफ्तारी पर इसराइली कार्रवाई की जोरदार निंदा की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «फ़िलिस्तीन जानकारी »के हवाले से, हमास ने, 3 मार्च,को एक बयान जारी करके आज़ाद हुऐ फिलिस्तीनी कैदियों की फिर से गिरफ्तारी की निंदा करते हुऐ यहूदी शासन की इस कार्रवाई को इस शासन की जेलों में फिलीस्तीनी कैदियों का मनोबल कमजोर करने के क्रम में वर्णित किया.

हमास ने इसी तरह इस आंदोलन की ओर से«हिना शल्बी» फिलीस्तीनी महिला क़ैदी जो इसी आदान प्रदान में रिहा हुई थी और अब फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है और अपनी गिरफ्तारी के समय से भूक हड़ताल पर बैठी है की तक़्वीयत का ऐलान किया.

हमास आंदोलन ने इसी तरह शल्बी के अधिक समर्थन की अपील की और मिस्र देश से इन क़ैदियों के सरपरस्त के रूप में और मानव अधिकार समूहों से आग्रह कि कि बहुत जल्द इस मुद्दे में दख़ालत करें और ग़ासिब यहूदी शासन पर दबाव बना कर शल्बी व अन्य फिलीस्तीनियों की जान बचाऐं.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ग़ासिब यहूदी सैन्य बलों ने पिछले महीने नऐ आज़ाद हुऐ 5 फिलिस्तीनियों को 350 फिलीस्तीनियों के साथ जिनमें 54 बच्चे और 6 महिलाऐं थीं गिरफ्तार कर लिया है.
965290

captcha