ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «Zawya» के हवाले से,यह सम्मेलन इस्लामी वित्तीय संस्थानों के लेखांकन और लेखा परीक्षा, अरब बैंकों के संघ और रोजगार और निधि विकास के प्रयासों, से होटल लैंड मार्क अम्मान में आयोजित किया जाएगा.
इस दो दिवसीय सम्मेलन में 500 से अधिक विशेषज्ञों,प्रमुखों और वरिष्ठ बैंकों के प्रबंधकों और इस्लामी वित्तीय संगठनों इसी तरह विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारी भाग लेंगे.
इस सम्मेलन में इस्लामी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में 30 से 35 विशेषज्ञ बात करेंगे और प्रतिभागी लोग अवसर का उपयोग करके विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और दुनिया भर में इस्लामी वित्तीय उद्योग के प्रमुखों के साथ बातचीत करके फायदा उठाऐंगे.
सम्मेलन के मौके पर इस्लामी संगठनों और वित्तीय संस्थानों, इस्लामी बैंक, इस्लामी बीमा एजेंसियों, इस्लामी अर्थशास्त्र शिक्षा केन्द्रों और इस्लामी वित्त कंपनियों की उपस्थित के साथ प्रदर्शनी को आयोजित किया जाएगा.
970044