ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट "सौतुलइराक़" के हवाले से, यह रैली नजफ में विद्वानों और लेखकों के संघ की इमारत के सामने दर्जनों इराकी संस्थाओं और सांस्कृतिक परिषदों के कार्यकर्ताओं की उपस्थित के साथ आयोजित की गई.
रैली में भाग लेने वालों ने ऐक बयान जारी करके नजफ योजना को रद्द या परियोजना से संबंधित कार्यक्रमों में देरी के ख़िलाफ़ अपने विरोध की घोषणा की और बल दिया: नजफ अशरफ़ प्रमुख ऐतिहासिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्थान होने की वजह से इस योजना का हक़दार है.
इस बयान में नजफ योजना को रद्द करने या उसमें देरी से संबंधित अस्पष्टता को दूर करने पर बल दिया गया और घोषणा की: कि इस तरह की कार्वाइयां इस्लामी देशों में जनता की राय में नजफ अशरफ़ के सांस्कृतिक चेहरे को बिगाड़ने के समान होंगी.
इराक़ी सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने उम्मीद व्यक्त की है कि नजफ योजना, राजनीतिक खेल और दलों व राजनीतिक घटनाओं से बाहर निकल कर इराक में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए ऐक एतिहासिक काम होगा.
बयान के अंत में नजफ प्रांत की सांस्कृतिक संस्थाओं को नजफ योजना कार्यक्रमों में भाग लेने और प्रांत में इन कार्यक्रमों को लागू करने के लिए सामान्य योजना का अवसर देने का अनुरोध किया गया है.
973246