IQNA

मिस्री क्रांतिकारियों ने दूसरी बार अमेरिकी दूतावास को घेरा

11:11 - March 18, 2012
समाचार आईडी: 2293429
इंटरनेशनल ग्रुप: कल 16 मार्च को मिस्र के हजारों नागरिकों ने काहिरा में शुक्रवार की नमाज के बाद अमेरिकी दूतावास को घेर कर इस देश से अमेरिकी राजदूत को निकालने की मांग की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट समाचार नेटवर्क अल आलम, के अनुसार उद्धृत किया कि मिस्र के प्रदर्शनकारियों ने कल दोपहर के बाद काहिरा के तहरीर स्क्वायर के पास"गार्डन सिटी"क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास के चारों ओर सीमेंट से बनी हुई बाधाओं को पार करके अमेरिकी राजदूत पैटरसन के निष्कासन की मांग की
इस विरोध प्रदर्शन में मिस्र की राजधानी के लोगों ने मिस्र के आंतरिक मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप की निंदा की है और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को ख़त्म करने की मांग की है
प्रदर्शनकारियों ने बल दिया कि मिस्री समूहों को गोपनीय वित्तीय सहायता देने वाले अमेरिकियों को वापस लाया जाए और उन पर मुक़दमा चलाया जाए
16 अमेरिकियों पर मिस्र के समूह के लिए गोपनीय वित्तीय सहायता देने का आरोप लगा था वह भुगतान करके मिस्र से निकल जाऐं
973 119
captcha