IQNA

मोरक्को के सुन्नी विद्वानों की यूरोपीय परिषद ने मस्जिद इमाम रज़ा(अ0स0)पर हमले की निंदा की है

11:13 - March 18, 2012
समाचार आईडी: 2293435
अंतरराष्ट्रीय समूह: कल 16 मार्च को मोरक्को के सुन्नी विद्वानों की यूरोपीय परिषद(CEOM) ने एक बयान जारी करके ब्रुसेल्स की मस्जिद इमाम रज़ा(अ0स0)की जानबूझकर आग लगाए जाने की निंदा की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«levif»के अनुसार उद्धृत किया कि इस परिषद ने अपने बयान में, उग्रवादी वहाबियों दारा ब्रुसेल्स की शिया मस्जिद पर हमले की निंदा करते हुए कहा: कि इस आपराधिक कृत्य की दृढ़ता से निंदा करते हैं और इस तरह की कार्यवाई इस्लामी शिक्षाओं और सभी धर्मों के आदेशों के विपरीत है
इस बयान में बल दिया गया है कि हम बेल्जियम में रहने वाले सभी मुसलमानों से आग्रर कर रहे हैं कि वह एकता को बनाए रखें और फितने और फसाद के जाल में ना आऐं मुस्लिम नागरिकों को आपसी सम्मान बनाए रखना चाहिए ताकि इस्लाम के दुश्मन अपने लक्ष्यों को प्राप्त ना कर सकें
यह ध्यान रहे कि ब्रुसेल्स की शिया मस्जिद इमाम रज़ा(अ0स0)पर पिछले सोमवार को वहाबियों के हमले में मस्जिद की जमात के इमाम और एक नमाज़ी शहीद हो गया था और पूरी मस्जिद आग के कारण तबाह हो गई थी
ब्रुसेल्स की पुलिस ने बताया कि एक 47 वर्षीय व्यक्ति को इस्लामी केंद्र और मस्जिद इमाम रज़ा(अ0स0)को जलाने के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
973 145
captcha