IQNA

इस देश में इस्लामी सरकार के गठन का समर्थन करने के लिए ट्यूनीशियाई लोगों का प्रदर्शन

11:15 - March 18, 2012
समाचार आईडी: 2293439
इंटरनेशनल ग्रुप: कल 16 मार्च को दसियों हज़ार ट्यूनीशियाई नागरिकों ने इस देश के संसद के सामने जमा होकर शरीयत पर आधारित इस्लामी सरकार की मांग की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«tempsreel»के अनुसार उद्धृत किया कि कल ट्यूनीशिया के हजारों मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं ने इस देश की संसद के सामने प्रदर्शन करके इस्लामी शरीयत के आधार पर सरकार गठन के समर्थन में नारे लगा रहे थे और धर्म से राजनीति को अलग करने पर आपत्ति जताते हुए घोषणा की है
इस मार्च में भाग लेने वाले अपने हाथों में काले और सफेद झंडे लिए हुए थे जिसमें कुरान की आयतें लिखी हुई थीं ट्यूनीशियाई अधिकारियों से आग्रह किया ताकि इस्लामी शरीयत को इस देश के संविधान पर विचार के स्रोत के रूप में रखें
इस सभा के एक सहभागी ने मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा: कि इस्लामी शरीयत को हमारे देश के संविधान का मुख्य स्रोत होना चाहिए और हम ट्यूनीशियाई नागरिक ऐसे कानून को क़ुबूल नही करते हैं जिसमें इस्लामी शरीअत को संविधान का मुख्य स्रोत ना माना जाए क्यों कि इस्लाम हमारा दीन और कुरान हमारा संविधान है
इस विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम महिलाओं ने भी एक साथ नारे लगाए: ट्यूनीशियाई महिलाओं ने इस्लामी शरीयत को लागू करने को कहा है
973 109
captcha