IQNA

नोरोज़ वह दिन है जब मानव मन को यादे परमेश्वर की खुशबू से मोअत्तर होना चाहिएः

5:08 - March 20, 2012
समाचार आईडी: 2293895
राजनीतिक समूह: वरिष्ठ नेता हज़रत इमाम ख़ामेनई ने कहा कि हमारे पास नोरोज़ के बारे में कई हदीसें हैं जो उस दिन की महानता को बयान करता है इसलिए नोरोज़ ऐसा दिन हो जिस दिन मनुष्य को अपने पर्वरदिगार के सामने प्रकट उपासना करना चाहिए यह दिन ऐसा अवसर देता है जब दिल यादे परमेश्वर की खुशबू से मोअत्तर हो जाते हैं.
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ नेता हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा इमाम ख़ामेनई ने कहा सभी इस्लामी और ईरानी राष्ट्र को नोरोज़ की ईद और नए साल की मुबारकबाद पेश करता हूँ. नए सौर वर्ष की शुरुआत प्रकृति परिवर्तन के साथ होती है. इस दिन उचित है कि इंसान अपने भीतर आध्यात्मिक और भौतिक परिवर्तनों के बारे में विचार करे. जैसे कि हम शुरुआत वर्ष की प्रार्थना يا مقلب) القلوب والابصار،يا مدبر الليل والنہار، يا محول الحول والاحوال، حول حالنا الی احسن الحال) में पढ़ते हैं और कहते हैं या अल्लाह हमारे अन्दर मुबारक आध्यात्मिक और भौतिक परिवर्तन प्रदान फ़रमा. बदलना अल्लाह का काम है और हमारी जिम्मेदारी है कि अपने जीवन में और दुनिया में बदलाव के लिए कोशिश और संघर्ष करे .
974298
captcha