ईरान की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के संसद अध्यक्ष "अली लार्जानी" ने राष्ट्रीय असेंबली की इमारत में विश्व कारवां "इला बैतुल मुक़द्दस" क्षेत्र एशिया के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कहा है कि जिस इमारत में आप लोग हैं, यह जगह एक सौ साल पहले सार्वजनिक प्रयासों से लोकतंत्र की प्रतीक बन गई थी. वास्तव में ईरानी राष्ट्र ने सौ साल पहले लोकतंत्र की आवाज़ उठाई थी.
उन्होंने अफ़ग़ान जनता की ओर से लगातार प्रदर्शन को क्षेत्र में अमेरिका से बढ़ती नफरत करार देते हुए विचार व्यक्त किया है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान पर कब्जे के द्वारा गंभीर स्ट्रेटेजिक गलती की है और अब वह बेआबरू होकर अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर है लेकिन यह भी अमेरिका के लिए एक संदेश है कि क्षेत्र में उसके लिए कोई जगह नहीं है.
974585