IQNA

अफ़ग़ानिस्तान में कुरान का अपमान बैतुल मुक़द्दस के मसले में कोताही का नतीजा हैः

6:29 - March 23, 2012
समाचार आईडी: 2294098
राजनीतिक समूह: इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद अध्यक्ष ने अफ़ग़ानिस्तान में कुरान के अपमान की ओर संकेत देते हुए कहा है कि सैनिक छावनी से जले हुए कुरान नुसखों की बड़ी संख्या बाहर फेंकी गई है लेकिन बैतुल मुक़द्दस के मसले में कोताई और सुस्ती ही इस तरह की गुस्ताख़यों का मुक़द्दमा है.
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के संसद अध्यक्ष "अली लार्जानी" ने राष्ट्रीय असेंबली की इमारत में विश्व कारवां "इला बैतुल मुक़द्दस" क्षेत्र एशिया के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कहा है कि जिस इमारत में आप लोग हैं, यह जगह एक सौ साल पहले सार्वजनिक प्रयासों से लोकतंत्र की प्रतीक बन गई थी. वास्तव में ईरानी राष्ट्र ने सौ साल पहले लोकतंत्र की आवाज़ उठाई थी.

उन्होंने अफ़ग़ान जनता की ओर से लगातार प्रदर्शन को क्षेत्र में अमेरिका से बढ़ती नफरत करार देते हुए विचार व्यक्त किया है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान पर कब्जे के द्वारा गंभीर स्ट्रेटेजिक गलती की है और अब वह बेआबरू होकर अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर है लेकिन यह भी अमेरिका के लिए एक संदेश है कि क्षेत्र में उसके लिए कोई जगह नहीं है.
974585
captcha