IQNA

मक्का में ईरानी तीर्थयात्रियों को मेडिकल सेंटर द्वारा वायु प्रदूषण के बारे में सलाहः

7:51 - March 24, 2012
समाचार आईडी: 2294188
स्वास्थ्य समूह: मक्का में ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी से संबद्धित मेडिकल सेंटर ने इस शहर में वायु प्रदूषण के संदर्भ में ईरानी तीर्थयात्रियों के लिए कुछ सिफारिशों की घोषणा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी से संबद्धित मक्का मेडिकल सेंटर ने इस शहर में वायु प्रदूषण के संदर्भ में ईरानी तीर्थयात्रियों के लिए सिफारिशों की घोषणा की.
मक्का मेडिकल सेंटर ने बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और रोगियों को खुले स्थानों पर खड़े होने से मना किया है.
वह लोग जो प्रतिरोधी श्वसन रोग, अस्थमा और हृदय रोग के शिकार हैं दूसरों से अधिक सुरक्षा उपायों का पालन करें.
यात्रियों को चाहिऐ कि तरल पदार्थों का खूब इस्तेमाल करें और होटल के बाहर खाद्य पदार्थ खाने से बचें.
तीर्थयात्री जब होटल के बाहर जाऐं तो मुखौटा या गीले कपड़े का उपयोग करें.
974596
captcha