IQNA

अबू धाबी में इस्लामी अर्थशास्त्र पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजितः

5:51 - March 26, 2012
समाचार आईडी: 2294693
इंटरनेशनल समूह: इस्लामी अर्थव्यवस्था पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से 16 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात के शहर अबू धाबी,में "बदलती दुनिया में इस्लामी अर्थव्यवस्था" शीर्षक के साथ आयोजित किया जाऐगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «ASSAIF»के हवाले से, यह तीन दिवसीय सम्मेलन इस्लामी वित्तीय उद्योग के भविष्य का आकलन करने, दुनिया में विशेष रूप से मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में नीति, कानून के क्षेत्रों में हो रही घटनाओं की समीक्षा करने, इस्लामी शरीयत के अनुसार अर्थव्यवस्था और इस्लामी वित्तीय सेवाओं को पाने के उद्देश से आयोजित किया जाएगा.
Emerald प्रकाशन समूह (Emerald Group Publishing) जो कि अर्थशास्त्र और प्रबंधन पत्रिकाओं को प्रकाशित करने में प्रमुख संगठन है, इस सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी ली है.

यह सम्मेलन पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "इस्लामी विपणन " की सफलता के बाद,जिसे Emerald प्रकाशन समूह और संयुक्त अरबी अमीरात विश्वविद्यालय के प्रयासों से दुबई में आयोजित किया गया था, सेट किया गया है.
975077
captcha