IQNA

धर्मों के बीच संवाद की संस्कृति को मजबूत बनाने में इस्लाम की भूमिका की समीक्षा होगीः

11:09 - March 29, 2012
समाचार आईडी: 2295638
विचार और विज्ञान समूह: 4 अप्रैल को मलेशिया में एक सेमिनार के दौरान, समकालीन दुनिया में धर्मों के बीच संवाद की संस्कृति को मजबूत बनाने में इस्लाम की भूमिका की समीक्षा और मूल्यांकन किया जाऐगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया शाखा,यह एक दिवसीय संगोष्ठी बुधवार, 4 अप्रैल,को स्थानीय समय 10 से 12 तक इस देश में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज मे आयोजित किया जाएगा.
विभिन्न मज़्हबों और विभिन्न धर्मों के बीच बातचीत और मुकाब्ले की कैफ़ीयत में इस्लाम की भूमिका व नजरिए की समीक्षा और इस्लाम के नजरिए से बातचीत इस संगोष्ठी के आयोजन के बुनियादी स्तंभों में से है. इसी तरह उस्मान बकर मलेशियन विद्वान इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं मे होंगे.
याद दिलाया जाता है, उस्मान बक्र मलाया विश्वविद्यालय में फ़ल्सफ़े के प्रशिक्षकों में से थे और वर्तमान में मलाया विश्वविद्यालय में सभ्यताओं के बीच वार्ता के लिए केंद्र में वरिष्ठ सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान के प्रबंध निदेशक हैं.
975592
captcha