IQNA

इराकी राष्ट्रपति द्वारा क़ुदस की राजधानी में एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के गठन का समर्थनः

5:25 - March 31, 2012
समाचार आईडी: 2295992
अंतरराष्ट्रीय समूह: इराकी राष्ट्रपति ने, क़ुदस की राजधानी में एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के गठन के लिऐ फिलीस्तीनी प्रयासों की अरब लीग द्वारा समर्थन करने पर बल दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "अस्वातुल इराक़" समाचार एजेंसी के हवाले से, जलाल तालाबानी, ने 29 मार्च को बगदाद में दोपहर को अरब शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष पद लेने के बाद, फिलीस्तीनी समूहों में सुलह का स्वागत करते हुऐ कहा राजधानी यरूशलेम के साथ एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के गठन में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रयासों का समर्थन करते हैं.
उन्होंने कहा हम इसी तरह इसराइल द्वारा फिलीस्तीनी मक़्बूज़ा ज़मीनों पर निरंतर हमले, की निंदा करते हैं.
इराक के राष्ट्रपति ने सीरिया की स्थिति के बारे में कहा, इस बैठक में सीरिया की ग़ैबत इस देश के लिए हमारे ध्यान को कम नहीं कर सकता.
तालाबानी, ने अरबी देशों के आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर देने के साथ कहा: वर्तमान स्थिति बातचीत के लिए उचित माहौल बनाने और हिंसा, संघर्ष और विदेशी हस्तक्षेप को रोकने में सक्षम है,
उन्हों ने बगदाद में अरब शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन की ओर इशारा करते हुऐ कहा, बगदाद में इस बैठक के आयोजन से पता चलता है कि इराक अपनी रक्षा कर सकता है.
976390
captcha