ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट नेटवर्क अल आलम के अनुसार उद्धृत किया कि सऊदी वहाबी मुफ्ती अल अरीफी के आक्रामक टिप्पणी के जवाब में आयतुल्ला सय्यद मोहम्मद बाक़र अल मेहरी ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि सऊदी मुफ्ती द्वारा पैगंबर(स0अ0) की शान में खुला हुआ अपमान है और पैगंबर(स0अ0) की तरफ झूट की निस्बत दी है
सऊदी अरब के वहाबी मुफ्ती मोहम्मद अल अरीफी ने संयुक्त अरब अमीरात के नेटवर्क से अपनी बेहूदा बातचीत के दौरान दावा किया है कि शराब के हराम के हुक्म से पहले, कुछ लोग नबी(स0अ0) को शराब उपहार में दिया करते थे, और पैगंबर (स0अ0) भी इस शराब को बेच दिया करते या उपहार में दे दिया करते थे
वहाबी मुफ्ती ने यह भी दावा किया है कि शराब नजिस नही है, क्योंकि इस्लाम की तरफ से शराब के प्रतिबंध के बाद लोगों ने शराब की बोतलों को सड़कों पर फेंक दिया था, और जब सहाबा नमाज़ पढने के लिए मस्जिद के पास से गुज़रते थे तो उनके पैर शराब से आलूदा हो जाते थे
352 976