IQNA

सऊदी अरब में जारी दमन की ह्यूमन राइट्स वॉच ने आलोचना की है

19:25 - March 31, 2012
समाचार आईडी: 2296063
इंटरनेशनल समूह: ह्यूमन राइट्स वॉच संगठन ने सऊदी अरब में जारी गिरफ्तारियों और दमन की आलोचना की है और आले सऊद शासन के अधिकारियों से अपने विरोधियों और उन व्यक्तियों की गिरफ्तारी को रोकने को कहा है कि जो शांति से अपने अक़ीदों की पैरवी करते हैं
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने समाचार नेटवर्क Rasd के अनुसार उद्धृत किया कि ह्यूमन राइट्स वॉच में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक, सारा लया विटसन ने कहा कि सऊदी अरब के प्रयासों में वृद्धि हुई है वह ऐसे लोगों को सज़ा देना चाह रहा है कि जो सुधार की मांग, लोकतंत्र और मानव अधिकारों का सम्मान कर रहे हैं
उन्होंने जोर देकर कहा है कि सऊदी अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की यात्रा पर प्रतिबंध और लंबी अवधि के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय, मानव अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए
434 976
captcha