IQNA

इस देश के मुसलमानों की वार्षिक सभा पर फ्रांसीसी सरकार की रोक

13:59 - April 02, 2012
समाचार आईडी: 2296522
अंतरराष्ट्रीय समूह: फ्रांसीसी सरकार ने एक बयान जारी करके मुसलमानों की वार्षिक सभा में भाग लेने के लिए आने वाले चार ओलमा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«peopledaily»के अनुसार उद्धृत किया कि पिछले दिनों के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी, की तरफ से मुस्लिम विद्वानों के अंतर्राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष यूसुफ क़र्ज़ावी के फ्रांस आगमन पर नाराज़गी जताने के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है जिसमें हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने को बहाना बनाकर तीन अन्य मुस्लिम ओलमा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है
विदेश मंत्री एलन जूया "और आंतरिक मंत्री क्लाउड ग्यान" के द्वारा हस्ताक्षरित बयान में यह कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के अनुरोध पर सरकार ने फ्रांस में होने वाली मुसलमानों की 19 वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए चार मुस्लिम ओलमा के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है
इस बयान में बल दिया गया है: कि मस्जिद अल अक्सा के ख़तीब और क़ुदस की इस्लामी सुप्रीम काउंसिल के प्रमुख अकरमा सबरी" मिसरी मुबल्लिग़ शेख महमूद अल मिसरी" महासचिव और मिस्र के इस्लामिक मिशनरियों में से एक "सिफवत अल हिजाज़ी" और इस देश के कुरआनी मामलों के दारूल अंसार और एक सऊदी मौलवी हक़ पर फ्रांस में प्रवेश पर रोक लगा दी है और उन्हें वीज़ा जारी नही किया जाएगा
यह याद ताजा करती है कि फ्रांस के मुसलमानों की 19 वीं वार्षिक सभा इस साल 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक शहर पेरिस में आयोजित की जाएगी
976 363
captcha