IQNA

अल Manar कुरआन स्ट्डीज़ केंद्र द्वारा शांति सम्मेलन का आयोजनः

5:10 - April 07, 2012
समाचार आईडी: 2298846
अंतरराष्ट्रीय समूह: दुबई में कुरआन स्ट्डीज़ केंद्र इरादा रखता है कि अगले हफ्ते शांति के बारे में इस्लाम की शिक्षाओं पर ऐक सम्मेलन आयोजित करे.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA), इंटरनेशनल इस्लामिक समाचार एजेंसी (IINA) के हवाले से,यह सम्मेलन गुरुवार 12 अप्रैल से दुबई में शुरू होगा और 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.
इस सम्मेलन में जो कि इस्लाम विरोधी प्रचार और दृष्टकोण का मुकाबला करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, इस्लामी विद्वानों और विचारकों तथा विभिन्न देशों के राजनीतिक अधिकारियों के भाग लेंने की उम्मीद है.

ऐम.के.इब्राहीम ऐक सम्मेलन आयोजक ने इस बात पर बल देते हुऐ कि इस्लाम शांति का धर्म है और शांति उससे न जूदा होने वाला ऐक अंग है कहाः यह सम्मेलन इंड्युजवल व विश्व स्तर पर मनुष्य के शांति तक पहुंचने के तरीक़ों की समीक्षा करेगा.

उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले विचारक शांति के बारे में कुरान और इस्लामी शिक्षाओं की चर्चा करेंगे.
इरादा है कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन के मौक़े पर कुरान के वैज्ञानिक चमत्कार के विषय पर ऐक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाऐ.
979360
captcha