ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलआलम" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि मिस्री संसद के सदस्यों ने 12 अप्रैल को राजनीतिक अधिकार के संशोधित मसौदे की मंजूरी दी है जिसके अनुसार पिछले दस सालों के दौरान हुसनी मुबारक सरकार में उच्च पोस्टों पर नियुक्त रहने वाले लोगों को अगले दस साल के लिए किसी भी राजनीतिक कार्यक्षमता से रोक दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि इस कानून के प्रकाशन के बाद पूर्व खुफिया सेवाओं के प्रमुख "उम्र सुलैमान" और पूर्व प्रधानमंत्री "अहमद शफीक" को इन प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा जबकि पूर्व विदेश मंत्री "अमर मूसा" को इस कानून से इस्तिसना प्राप्त होगा क्योंकि यह कानून मंत्री अधिकारियों पर लागू नहीं किया जाएगा.
984787