IQNA

हौज़ऐ इल्मियह नजफ के विद्वानों ने पाकिस्तानी शियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कियाः

9:01 - April 15, 2012
समाचार आईडी: 2304780
अंतरराष्ट्रीय समूह: हौज़ऐ इल्मियह नजफ के दर्जनों विद्वानों ने बरसों, 13 अप्रैल, को पाकिस्तानी शियाओं के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के ज़रये संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से इस समूह को बचाने के लिए कार्वाई करने की मांग की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी नून के हवाले से,यह विरोध प्रदर्शन हौज़ऐ इल्मियह नजफ के पाकिस्तानी विद्वानों और इराकी नागरिकों की उपस्थित में आयोजित और उसके दौरान वहाबी समूहों द्वारा उत्तरी पाकिस्तान में शियाओं की हत्या की निंदा की गई.
शेख मोहम्मद अहमद, प्रदर्शनकारियों के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में शियाओं की हत्याओं पर अंतरराष्ट्रीय चुप्पी आश्चर्य जनक है,वह शिया जो वहाबी और तक्फ़ीरी आतंकवादियों के दमन के कारण हिजरत भी नहीं कर सकते.
उन्होंने यह भी कहा कि यह भयानक अपराध अंतरराष्ट्रीय चुप्पी की छाया में हो रहे हैं और हम संयुक्त राष्ट्र और विश्व में मानव अधिकार संगठनों से चाहते हैं कि इस चुप्पी को तोड़ें और शियाओं को बचाने के लिए कार्वाई करें.
सैय्यद लतीफ़ हामिद, नजफ मदरसा के ऐक छात्र ने कहा: हम अपने पाकिस्तानी भाइयों के साथ शामिल हैं और उन्हें जुड़े हैं ताकि शियाओं के उत्पीड़न के विरोध की घोषणा करें.
उन्होंने कहा: हम पाकिस्तान सरकार से चाहते हैं कि क्रूर और पथभ्रष्ट के हाथों शियाओं के जीवन और संपत्ति की रक्षा में अपनी भूमिका निभाऐ.
यह ध्यान रहे, कि 15 दिनों के भीतर 100 लोगों से अधिक शिया कार्यकर्ताओं को पाकिस्तान में आतंकवादी एजेंटों द्वारा शहीद कर दिया गया था.
985032
captcha