IQNA

यहूदी शासन ने फिलिस्तीनी समर्थक कार्यकर्ताओं को बिनगोरिन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लियाः

5:11 - April 17, 2012
समाचार आईडी: 2306358
अंतरराष्ट्रीय समूह: यहूदी शासन ने फिलिस्तीन समर्थक 40 सक्रिय रक्षकों को जो कि कार्यक्रम फिलिस्तीन में आपका स्वागत के अंतरगत मक़्बूज़ा क्षेत्रों के लिए जा रहे थे, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बिनगोरिन तेल अवीव पर गिरफ्तार कर लिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «प्रेस टी वी» के हवाले से, यहूदी शासन के पुलिस अधिकारियों,ने 15 अप्रैल, को 33 फ्रांसीसी, दो स्पेनिश, दो इतालवी, एक स्विस, ऐक कनाडाई और एक पुर्तुगाली को गिरफ्तार कर लिया.
इजरायली शासन ने हजारों पुलिस बल को हवाई अड्डे के लिऐ रवाना किया ता कि इन कार्यकर्ताओं को मक़्बूज़ा क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके.
यूरोपीय बड़ी एयरलाइनों ने इसराइल के भारी दबाव के तहत मक़्बूज़ा क्षेत्रों में जाने के इच्छुक यात्रियों के टिकट रद्द कर दिऐ.
यूरोपीय नाराज कार्यकर्ताओं के इस समूह ने टिकट रखने के बावजूद भी यात्रा से रोके जाने पर, यूरोपीय देशों की राजधानियों के हवाई अड्डों पर प्रदर्शनों को अंजाम दिया.
यूरोपीय समर्थक फिलिस्तीनी कार्यकर्ताओं का इरादा था कि वेस्ट बैंक के शहर बेतलेहेम और अन्य फ़िलिस्तीनी शहरों के लिए यात्रा करके फिलीस्तीनी लोगों के लिए अपने समर्थन को बताऐंगे.
986816
captcha