IQNA

काहिरा में"इस्लामी उम्मत की एकता में मस्जिदों के इमामों की भूमिका"के विषय पर सम्मेलन का आग़ाज़

12:05 - April 24, 2012
समाचार आईडी: 2311605
अंतरराष्ट्रीय समूह: कल 22 अप्रैल से"इस्लामी उम्मत की एकता में मस्जिदों के इमामों की भूमिका"के विषय पर सम्मेलन काहिरा में अल-अज़हर के इस्लामिक सेंटर के सभागार में शुरू हुआ
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने मिस्र प्रकाशित समाचार पत्र"अल यौम अल साबे" के अनुसार उद्धृत किया कि यह सम्मेलन मिस्र के प्रचारकों और मस्जिद के इमामों की अंजुमन का पहला वार्षिक सम्मेलन है कि जो कल 22 अप्रैल से शेख अल-अज़हर अहमद अल तय्यब की देख रेख में शुरू हुआ है
मिशनरियों की गतिविधियों और मस्जिदों के इमामों के स्तर को मजबूत बनाना सम्मेलन के आयोजन के उद्देश्यों में से है और यह सम्मेलन आज 23 अप्रैल को खत्म हो जाएगा
मिस्र के इमामों के बोर्ड ने कॉल करके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों, अल अज़हर के विद्वानों, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, अदीबों, नेताओं और सुरक्षा अधिकारियों को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुलाया है
991 439
captcha