अली मूसवी ज़ादह, सीरिया में ईरान के सांस्कृतिक हाउस से संबंधित, ने कल 24 अप्रेल को ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में इस समाचार की पुष्ट करते हुऐ कहा कि स्थानी समय अनुसार विस्फोट 10:50 मिनट पर और एक सैन्य गाड़ी के अंदर बम रखने से हुआ था जो दमिश्क मुर्जा मैदान की ओर से दमिश्क में ईरानी दूतावास के सांस्कृतिक हाउस की ओर बढ़ रही थी.
उन्होंने कहा कि विस्फोट से सांस्कृतिक इमारत और इस केंद्र के कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पंहुचा.
मूसवी ज़ादह ने इसी तरह कहा कि कार के ड्राइवर की हालत खराब बताई गई है.
सीरिया में ईरान के सांस्कृतिक हाउस से संबंधित अधिकारी ने इस ओर इशारा करते हुऐ कि अभी इस विस्फोट के बारे में कुछ कहना जल्द बाज़ी होगी,कहाः कई दिनों से जंगबंदी की ओर ध्यान देते हुऐ जो सीरिया में देखने को मिली है,मतभेद डालने वाले हाथ दमिश्क़ की शांति,अमन व नज़्म को भंग करना चाहते हैं.
993085