ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट «letempsdz»के अनुसार उद्धृत किया कि इटली के राष्ट्रपति ने रोम की ग्रांड मस्जिद का दौरा किया और इस शहर के इस्लामिक सेंटर के सदस्यों के साथ मुलाक़ात में इटली में मुस्लिम समुदाय को एकीकृत करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा: कि आप जानते हैं कि हाल ही में मैं ने जॉर्डन की यात्रा की है और आने वाले हफ्तों में भी मैं ट्यूनीशिया जा रहा हूँ ताकि इटली और इस्लामी देशों के बीच संबंध मज़बूत हो सकें
उन्होंने कहा: कि मुसलमानों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ठोस उपाय और प्रभावी ढंग से कोशिश कर रहे हैं कि इटली में मुसलमानों के एकीकरण के लिए और अधिक जल्दी से अंजाम दिया जा सके
इसके अलावा, रोम के इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष "सालेह बिन मोहम्मद अल ग़मदी" ने इटली के राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्होंने कहा: कि देश के सर्वोच्च राजनीतिक का जामा मस्जिद का दौरा सरकार की बेहतरीन नियत को ज़ाहिर कर रहा है मुसलमानों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों और भावनाओं को मजबूत बनाने में मदद देगा
992 738