इंटरनेशनल ग्रुप: अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो, इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव, ने परसों 29 अप्रेल को एक बयान जारी करके, मानवाधिकार रक्षा संगठनों और संयुक्त राष्ट्र से फिलिस्तीनी कैदियों के समर्थन के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « ओसीआई »के अनुसार, इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने यहूदी शासन की जेलों में बंद फिलीस्तीनी कैदियों की मांगों को स्वीकार करने के उद्देश्य से,मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र से इस शासन पर दबाव डालने के लिऐ तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.
इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने बयान के अंत में यहूदी शासन की जेलों में बंद फिलीस्तीनी कैदियों जो कि भूक हड़ताल पर बैठे हैं की ख़राब हालत पर चिंता ब्यक्त करते हुऐ संयुक्त राष्ट्र से अपील की है फिलीस्तीनी कैदियों की रक्षा के लिऐ कार्वाई करे.
इजरायल की जेलों में कैद 1,500 फिलीस्तीनी कैदियों ने दो हफ्ते पहले से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की है.
996360