IQNA

पूरे बहरीन में " ख़ून की स्वतंत्रता"के नाम से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गयाः

5:21 - May 01, 2012
समाचार आईडी: 2315623
अंतरराष्ट्रीय समूह: आले खलीफा शासन के मुख़ालिफ़ नेताओं की ऐक संख्या के निचली अदालत में मुक़दमा तलाऐ जाने के समय, बहरीनी जनता ने "ख़ून की स्वतंत्रता" के नाम से विरोध प्रदर्शन आयोजित करना शुरू कर दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) खबर अल आलम की वेबसाइट अनुसार, बहरीन में 14 फरवरी गठबंधन ने बहरीन के सभी शहरों और महल्लों मे ख़ून की स्वतंत्रता विरोध प्रदर्शन के शुरू होने की ख़बर दी.
इस संबंध में, बहरीनी क्रांतिकारियों ने कल सुबह आले खलीफा की अदालतों में अपने नेताओं पर मुक़दमा शुरू होने के समय "आज़ादी " रोड जो कि सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ती है को बंद कर दिया और हवाई अड्डे के पीछे रबर जलाया इस तरह कि मनामा के आकाश से धूम्रपान दिखाई देरहा था.
सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और बहरीन सुरक्षा बलों और इसी तरह आले सउद सेना के बीच संघर्ष हो रहा था और यह सैन्य संघर्ष लिबर्टी स्ट्रीट के बंद होने के बाद प्रदर्शनकारियों और सऊदी अरब सेना के बीच ळुरू हुआ.
इन प्रदर्शनों के दौरान, बहरीन में कानूनी और राजनीतिक अभिजात वर्ग और नागरिकों की भारी संख्या बहरीन की राजधानी मनामा की अदालत के सामने इकट्ठा हुऐ.
यह ध्यान देने योग्य बात है कि शेख अली सलमान, जमीअते इस्लामी वफ़ाक़ के महासचिव और राजनीतिक गठबंधनों और जमाअतों के नेताओं की इस विरोध प्रदर्शन के मंच पर उपस्थित रही और उन लोगों के साथ अपनी एकजुटता की घोषणा की.
996668
captcha