IQNA

पाकिस्तान ने फ्लोरिडा में क़ुरान जलाऐ जाने की निंदा कीः

4:53 - May 05, 2012
समाचार आईडी: 2318132
अंतर्राष्ट्रीय समूह: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके, फ्लोरिडा में अनादरयुक्त पुजारी "टेरी जोन्स, द्वारा क़ुरान जलाऐ जाने की दृढ़ता से निंदा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «xinhua»वेब्साइट के हवाले से, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया हैः पाकिस्तान सरकार "टेरी जोन्स,के काम की निंदा करते हुऐ ऐलान करती है इस तरह की गतिविधियां दुन्या में दुश्मनी व नफ़रत के बढ़ाती हैं.
बयान में आगे कहा गया हैः सभी संस्थाओं, संगठनों और सरकारों का कर्तव्य है कि व्यापक भागीदारी, सद्भाव के साथ विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच एकता को बढ़ावा दें और शांति और सुरक्षा बनाए रखें.
इसी तरह पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्रालय ने अंत में बल दिया कि विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और उनके बीच समन्वय से ऐसे काम देखने को नहीं मिलेंगे और जिम्मेदार संस्थाओं को अपराधियों के साथ सख़्ती से निपटना चाहिऐ.
999509
captcha