ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «AIMIslam» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि क़ुम के फ़ारिग़ और ब्रिटिश शहर नोटनघम के इमामे जमात हुज्जत इस्लाम "मिर्जा अब्बास" इस बैठक के दौरान हिजाब की महत्वता और वर्तमान स्थित मे मुसलमान महिलाओं के सामने पेश संकट के विषय पर संबोधित करेंगे.
यह बैठक स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 से रात 9 बजे तक जारी रहेगी और सवाल जवाब के साथ समाप्त होगी.
उल्लेखनीय है कि यह बैठक मजमऐ अहले बैत (अ.) की उन बैठकों का हिस्सा है जो अस्र में इस्लाम और मुसलमानों के सामने पेश संकट की समीक्षा की गरज से केन्द्र में आयोजित की जाती हैं.
1000196