ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने सूचना एजेंसी वेब साइट «Palestine Info» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस संगठन ने अरब लीग और इस्लामी सहयोग संगठन से मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ क़ुद्दस के मौजूद संकट के अंत और विश्व शांति के लिए खतरा इसराइली अत्याचार की रोकथाम के लिऐ परामर्श करें.
उल्लेखनीय है कि संस्थान की ओर से अरब और इस्लामी देशों से फिलिस्तीनी जनता के समर्थन के लिए विशेष कोष स्थापित करने की मांग की है.
इस संगठन ने जोर दिया है कि फ़िलिस्तीनियों के घर बर्बाद करने वाले सहयूनी परियोजना नागरिकों को बेघर और क़ुद्दस छोड़ने पर मजबूर करने के लिए हैं, लेकिन फिलिस्तीनी जनता अपने वीरान हुए घरों के पास टेंट लगा कर उनके अत्याचार का सामना कर रही है.
1000398