ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट aswataliraq के अनुसार उद्धृत किया कि अल सद्र तहरीक से सम्बंधित इराकी नागरिकों ने अमेरिकी पादरी टेरी जोन्स द्वारा कुरान को फिर से जलाए जाने और इंटरनेट के माध्यम से इसकी अपमानजनक तस्वीर प्रकाशित क्रिए जाने के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है
इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों और इराकी धार्मिक विद्वानों में से शेख अहमद अल ग़ज़ाली ने कहा: कि हमने अमेरिकी पादरी टेरी जोन्स द्वारा कुरान को फिर से जलाए जाने के ख़िलाफ आज विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है और हम दृढ़ता से निंदा करते हैं
शेख अहमद अल ग़ज़ाली ने कहा: कि हम टेरी जोन्स की इस कायराना कार्यवाई को कि जिसे दुनिया के देशों के बीच फसाद पैदा करने के उद्देश्य किया गया है जिसकी हम दृढ़ता से निंदा करते हैं
इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले अन्य इराकी नागरिकों में से मोहम्मद अल ख़ाक़ानी, ने भी कहा, कि हम टेरी जोन्स द्वारा ख़ुदा की पुस्तक का अपमान करने पर निंदा करते हैं और विश्वास है कि यह कदम अंधी नफरत से लिया गया है
999 936