IQNA

बहरीन,ऑले ख़लीफ़ा की जेलों में बंद नेताओं के साथ संवेदना प्रकट करने के लिए धरने की अपीलः

9:52 - May 06, 2012
समाचार आईडी: 2319174
अंतरराष्ट्रीय समूह: 14 फरवरी नामक ग्रेंड अलाइंस ने जनता से कल 5 मई को ऑले ख़लीफ़ा जेलों में क़ैद और बंद की तक्लीफ़ें झेलने वाले नेताओं के साथ संवेदना प्रकट करने के लिए धरना देने की अपील की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने लेबनान से निकलने वाले अखबार, दैनिक "अलइन्तेक़ाद" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बहरीन की 14 फरवरी नामक ग्रैंड अलाइंस ने बताया कि यह धरना कल अस्र के समय "समाहयज" टाउन में आयोजित किया गया.

इस धरने में शामिल लोगों ने ऑल खलीफा की जेलों में बंद सरकार विरोधी नेताओं विशेषकर वकील "अब्दुल हादी ख़्वाजा" के समर्थन का ऐलान किया.

इस रिपोर्ट के अनुसार, 4 मई को जनता ने प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक बन्दियों के साथ संवेदना प्रकट की और देश के संविधान की नई सुधार को अस्वीकार्य करार दिया है.
1000359
captcha