ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(Aykna) शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार देश भर के रूचि रखने वाले सैकड़ों युवा लोगों की उपस्थिति के साथ 15 जून से फिकरी, तर्बियती और शैक्षिक कार्यशाला"विलायत" का चौथा दौरा पाकिस्तान के शहर"लाहौर" के हौज़ए इल्मिया"अल उरवतुल वुसक़ा"में आयोजित किया जाएगा जो 15 दिनों तक जारी रहेगा
यह शैक्षिक कार्यशाला प्रत्येक वर्ष इस हौज़ए इल्मिया के प्रबंधक सय्यद जवाद नकवी द्वारा आयोजित की जाती है और यह हर साल गर्मी की छुट्टियों में आयोजित की जाती है जिसमें युवा पाकिस्तानियों की एक महत्वपूर्ण संख्या इस कार्यशाला में भाग लेती है और वर्तमान में मदरसा अल उरवतुल वुसक़ा ने इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए आवेदकों के नामांकन शुरू कर दिया है
रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यशाला का पहला दौरा साल 2009 ईसवीं में आयोजित किया गया था जिसमें देश के तक़रीबन 350 शिया युवाओं ने भाग लिया था और इस शैक्षिक कार्यशाला का दूसरा दौरा साल 2010 ईसवीं में 1500 पाकिस्तानी युवाओं की उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया था और इस शैक्षिक कार्यशाला का तीसरा दौरा पिछले साल 350 शिया युवाओं की उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया
1000138