ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलआलम" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि सऊदी वकीलों और ऑल सऊद की जेलों में राजनीतिक कैदियों के परिवारों ने कैदियों के अधिकारों के रक्षा और जेलों में उनकी गंभीर स्थिति के बारे में जांच के लिए समिति का गठन करने की मांग की है.
उल्लेखनीय है कि इस समिति की जिम्मेदारी जेलों में मानव अधिकार का उल्लंघन और ऑल सऊद की ओर से कैदियों पर हिंसा का पंजीकरण करना है.
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की संस्था (जिस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है) ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में गृह मंत्रालय के अधिकारियों पर केस दायर करने और देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.
1000843