ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "अफ्रीका" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस सम्मेलन का आरंभ नाइजीरिया के प्रमुख क़ारी की क़ुराने करीम की तिलावत के साथ हुआ उसके बाद दारुस्सक़लैन केंद्र के प्रमुख "शेख़ हम्ज़ा मोहम्मद" ने सम्मेलन के विषय पर भाषण दिया.
उन्होंने भाषण के दौरान जवानों को वर्तमान युग में इस्लामी शिक्षाओं के प्यासे समाज में उनके दायित्व और चरित्र से अवगत कराने की कोशिश की और जोर दिया कि इस्लाम, शांति और प्रेम का दीन है और मुसलमान विशेषकर युवा वर्ग ज्ञान और बुद्धिमानी के माध्यम ही से दुश्मनों के षड्यंत्रों का मुकाबला कर सकता है और तभी दुनिया वालों के सामने दीन मोहम्मद (स) की वास्तविक्ता को पेश किया जा सकता है.
1000886