ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «radikal», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि समिति के अध्यक्ष "अब्दुल शकूर हुसैन" ने घोषणा की है कि सरकार गिराने के लिए हर प्रकार का विद्रोह प्रदर्शन इस्लामी शिक्षा की धारा से हराम है.
उल्लेखनीय है कि मंगलवार के दिन प्रधानमंत्री के इस बयान कि प्रदर्शन करने वाले सरकार को गिराने के दरपे थे, के दूसरे दिन ही यह फ़्तवा जारी किया गया. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों सख़्त आलोचना का निशाना बनाते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारी लोग मलेशिया के इस्तेक़लाल चौक को काहिरा के अलतहरीर चौक में बदलने का इरादा रखते थे.
1002369