ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «जमीअत अल्विफ़ाक़ अल्वतनी अलइस्लामिया» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि अल्विफ़ाक़ ने एक बयान के माध्यम से कहा है कि वर्तमान सरकार अपनी वैधता खो चुकी है और अब इस के अस्तित्व के लिए किसी प्रकार का कोई कानून नहीं है.
अल्विफ़ाक़ पार्टी ने इस बात पर जोर देते हुए कि इस प्रकार सरकार का जारी रहना असंभव है स्पष्ट किया है कि इस सरकार का चलना उन सार्वजनिक फैसलों की स्पष्ट उल्लंघन है जिनमें हमेशा सार्वजनिक इरादों और इच्छाओं के अनुसार सरकार के गठन पर बल दिया जाता है.
विपक्ष के अनुसार, शासकों ने अपनी सरकार के दौर में राष्ट्रीय धन को दोनों हाथों से लूटा है और देश की जनता को गरीबी और कंगाली की दलदल में धकेल दिया है और इन सब समस्याओं के बावजूद धार्मिक और राष्ट्रीय मतभेदों को बढ़ावा देना इस सरकार का हमेशा से तरीक़ा रहा है.
1002075