ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट shabab.ahram, के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि काहिरा में मिस्री शियों के पहले इमाम बारगाह का अधिकारिक तौर पर उद्घाटन कर दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि इमाम बारगाह के उद्घाटन समारोह का आयोजन लेबनान के मशहूर आलिमे दीन और कई साल से क़ुम मुक़द्दस में रह रहे शेख़ "अली कूरानी" की उपस्थिति में किया गया है जबकि इस कार्यक्रम के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था.
मिस्र की कुछ दिनों की यात्रा करने वाले शेख़ कूरानी का काहिरा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वालहाना स्वागत किया गया इसी तरह इस यात्रा के दौरान उन्होंने शियों और मिस्र की प्रमुख और सांस्कृतिक हस्तियों के साथ मुलाकात और बातचीत भी की है.
1002292