ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अंतरराष्ट्रीय किताब प्रदर्शनी तेहरान से नक़्ल किया है कि पिछले दिनों इस्लामी जागरूकता हाल में ऐक बैठक आयोजित हुई जिसका विषय इस्लामी जागरूकता और इस्लामी प्रतिरोध आंदोलनों का भविष्य था. फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की रक्षा जमीअत के महासचिव ने अपनी बात में इस्लामी प्रतिरोध आंदोलनों हिज़्बुल्ला, हमास और जिहादे इस्लामी के गठन के बारे में इतिहास बयान किया.
उन्होंने हिज़्बुल्ला की इस्राइल के साथ 33 दिवसीय युद्ध की सफलता के बारे में कहा कि इस्लामी भावना ही इसकी सफलता का दृश्य था. इसी सफलता ने क्षेत्र में इस्लामी जागरूकता में जान फूंक दी. इससे पहले भी इस्तेमारी सरकारों के खिलाफ कई क्रांति लाने के प्रयास हुए. किन्तु उन में दीन केन्द्र और धुरी नहीं था किन्तु आज क्षेत्र की मिल्लतें इस्लामी भावना से समर्पित जागरूकता के लिए आगे बढ़ रही हैं. इसलिए इस्लामी प्रतिरोध आंदोलनों का भविष्य रौशन है.
1001777