ईरान की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने दैनिक «Times of Oman» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह सम्मान समारोह ओमान के शिक्षा मंत्रालय के प्रयासों, कानून मंत्री "अब्दुल मलिक बिन अब्दुल्लाह अलख़लीली" द्वारा निगरानी और देश के शिक्षा मंत्री "मदीहा बिन अहमद अलशेबानिया" की मौजूदगी में आयोजित किया गया.
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता पूरे कुरान का हिफ़्ज़, 24 जुज़, 18 जुज़, 12 जुज़ और 6 जुज़ का हिफ़्ज़ और तजूवीद पर शामिल 5 विभिन्न समूहों में देश भर से छात्रों व छात्राओं की भागीदारी के साथ आयोजित किए गए थे.
ओमान में इस्लामी शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र मानव ज्ञान के विकास के लिए स्थापित समिति के सदस्य "हम्द बिन सालिम अलराजही" ने समारोह के दौरान विचार प्रकट किऐ कि कुरान प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के बीच इस्लामी मूल्यों के विकासज के लिए प्रभावी क़दम है.
उन्होंने कहा है कि इस्लामी शिक्षा छात्रों की गति और रफतार व गुफ़्तार की सुधार में अहम रूल अदा करती है.
1003355